‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया गया पौधरोपण

Updated at : 03 Mar 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया गया पौधरोपण

माउंट लिटरा जी स्कूल में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

माउंट लिटरा जी स्कूल में किया गया पौधरोपण का कार्यक्रम

लखीसराय. पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय माउंट लिटरा जी स्कूल में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बताया गया कि यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय संवेदनशीलता को माताओं के प्रति सम्मान के साथ जोड़ना है. इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर न केवल प्रकृति की सेवा करता है, बल्कि अपनी माता को एक अनमोल उपहार भी अर्पित करता है. मौके पर स्थानीय माउंट लिटरा जी स्कूल के वाइस चेयरमेन रंजन कुमार स्नेही, सेक्रेटरी विजेता स्नेही, पावर ग्रिड के इंजीनियर रविरंजन, तकनिशियन चंदन कुमार के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पावर ग्रिड लखीसराय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस पौधारोपण में योगदान दिया. कार्यक्रम के अंतर्गत 50 से अधिक पौधों का रोपण किया गया. जिनकी देखभाल का जिम्मा स्कूल प्रशासन और पावर ग्रिड की संयुक्त टीम ने लिया. कार्यक्रम के दौरान पावर ग्रिड के एचआर प्रबंधक ऋतुराज ने कहा कि ‘पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है. इस पहल के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ी को हरित भविष्य सौंपने का प्रयास कर रहे हैं’. वहीं स्कूल के वाइस चेयरमेन रंजन स्नेही ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलायेगा, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगा. इस सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संकल्प लिया कि वे इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन