लोन दिलाने के नाम पर लोगों से की पांच लाख रुपये की ठगी, गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कवैया थाना पुलिस द्वारा सोमवार को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
एसबीसीएल बैंक में फील्ड स्टाफ के रूप में कार्यरत है आरोपित
लखीसराय. कवैया थाना पुलिस द्वारा सोमवार को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने बताया कि गत वर्ष 22 अगस्त 2024 को शहर के बाजार समिति स्थित एसबीसीएल बैंक के रीजनल मैनेजर कमलेश कुमार द्वारा कवैया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें आरोप लगाया कि पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नहवा गांव निवासी रामप्रकाश राम का पुत्र अजय कुमार जो कि उनके बैंक में फील्ड स्टाफ के रूप में कार्यरत है, उसके द्वारा कई लोगों से लोन दिलाने के नाम पर लगभग पांच लाख रुपये की ठग ली है तथा उक्त राशि बैंक में जमा नहीं किया, जिसकी शिकायत उपभोक्ता द्वारा बैंक से की गयी, जिसको लेकर फील्ड स्टॉफ अजय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, उक्त आवेदन के आलोक में आरोपी अजय कुमार को जमुई जिला के डीटीओ कार्यालय के समीप से गिरफ्तार एसआइ प्रवीण कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










