जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित अधिकारी से अनुमति लेने के निर्देश

Updated at : 23 Mar 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित अधिकारी से अनुमति लेने के निर्देश

कवैया थाना के थानाध्यक्ष कक्ष में थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

लखीसराय. कवैया थाना के थानाध्यक्ष कक्ष में थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रूप से चैती दुर्गा छठ एवं ईद मनाने को लेकर आपस में चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बैठक के दौरान कहा गया कि हिंदू एवं मुस्लिम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाया जाय. उन्होंने कहा कि इस दौरान डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. किसी प्रकार की जुलूस निकलने से पूर्व संबंधित अधिकारी से अनुमति लेने की बात भी बैठक में कही गयी. बैठक में वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, गौतम कुमार, सुरेंद्र मंडल एवं अन्य वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन