अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरायी कार, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 8:30 PM
टाल क्षेत्र को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित दरौंक पोखर के समीप बुधवार की देर शाम हुए दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये.
बड़हिया. टाल क्षेत्र को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित दरौंक पोखर के समीप बुधवार की देर शाम हुए दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये. जिन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका समुचित उपचार किया गया. घायलों की पहचान शेखपुरा निवासी हरेराम राम के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार तथा पटना जिला के राजेश नगर डुमरा निवासी कारू महतो के 21 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई. जानकारी अनुसार शेखपुरा से बड़हिया की ओर आ रहा एक स्विफ्ट कार उक्त स्थल पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे उस पर चालक समेत सवार रहे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें उपचार बाद घर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










