दंडाधिकारी की निगरानी में ज्वेलर्स दुकान में लगे ताला को खुलवाया

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 29 Mar 2026 11:01 PM

विज्ञापन

कवैया थाना क्षेत्र के शहर के नया बाजार स्टेट बैंक गली के समीप बीते दिनों एक ज्वेलर्स दुकान में की गयी तोड़फोड़ व तालाबंदी के मामले में मजिस्ट्रेट के निगरानी में ताला को खुलवाकर मामले की जांच की गयी

विज्ञापन

दो तीन पूर्व जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने दुकान में तोड़कर कर दी थी तालाबंदी

ज्वेलर्स दुकानदार ने दूसरे पक्ष पर दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट की दर्ज करायी थी प्राथमिकी

लखीसराय. कवैया थाना क्षेत्र के शहर के नया बाजार स्टेट बैंक गली के समीप बीते दिनों एक ज्वेलर्स दुकान में की गयी तोड़फोड़ व तालाबंदी के मामले में मजिस्ट्रेट के निगरानी में ताला को खुलवाकर मामले की जांच की गयी. कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व ज्वेलर्स दुकानदार प्रमोद वर्मा के साथ स्टूडियो संचालक नागेश्वर राम के पुत्र नीरज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में घुसकर प्रमोद वर्मा के साथ मारपीट की थी तथा दुकान में तोड़फोड़ कर मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दिया था. उक्त मामले को लेकर प्रमोद वर्मा द्वारा कवैया थाना में दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट का मामला दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी स्टूडियो संचालक नीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

जमीन विवाद में स्टूडियो संचालक दुकान में जड़ दिया था ताला

जानकारी के अनुसार जिस दुकान में प्रमोद वर्मा वर्षों से ज्वेलर्स की दुकान में चला रहे हैं, उक्त दुकान को नीरज कुमार के द्वारा रजिस्ट्री करवाकर प्रमोद वर्मा से दुकान खाली करने का लगातार दवाब बना रहा था, जिसको लेकर मामला न्यायालय में लंबित है. वहीं बीते दिनों नीरज अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान में आकर प्रमोद वर्मा के साथ मारपीट की तथा दुकान में रखे सारा सामान व लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़फोड़ कर ताला जड़ दिया. वहीं प्रमोद वर्मा द्वारा घटना की न्यायालय में भी शिकायत की गयी, जिसपर न्यायालय द्वारा रविवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में दुकान में लगे ताला को खुलवाने का निर्देश दिया. उक्त निर्देश के आलोक में कवैया थाना पुलिस द्वारा दुकान में लगे ताला को खुलवाकर मामले की जांच करते प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन