ePaper

एक तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

Updated at : 23 Jan 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
एक तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

जिला उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की

विज्ञापन

लखीसराय. जिला उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर जहां एक शराब तस्कर को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं दो शराबी को भी गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्दनबीघा में छापेमारी के दौरान उसी गांव के स्व शिबू चौधरी के पुत्र राजेंद्र चौधरी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं चानन थाना क्षेत्र के मननपुर में छापेमारी के दौरान महुलिया वार्ड नंबर आठ निवासी प्रेमसागर यादव के पुत्र नीतीश कुमार एवं भंडार वार्ड नंबर पांच निवासी शिबू दास के पुत्र दुरगू दास को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर एवं मेडिकल जांच कराये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन