देसी शराब के साथ एक तस्कर व 12 पीने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देसी शराब के साथ एक तस्कर व 12 पीने वाला गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान के दौरान शराब के साथ एक तस्कर व 12 पीने वालों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

लखीसराय.

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान के दौरान शराब के साथ एक तस्कर व 12 पीने वालों को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि अमहरा थाना क्षेत्र के भेनौरा गांव से इटौन निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र छोटू कुमार को 7.200 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा रामकिशुन मांझी के पुत्र सूबेलाल मांझी, जोधी मांझी के पुत्र चंदर मांझी व सुंदर चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी, बिच्छवे से राजो साव के पुत्र गोरे साव, बंगाली दास के पुत्र ललन रविदास, चमारी पासवान के पुत्र रंजीत पासवान व सागर साव के पुत्र राजेश कुमार तथा बड़हिया से अशोक सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह, विशुनदेव यादव के पुत्र शैलेंद्र कुमार, विश्वनाथ गुप्ता के पुत्र संतोष गुप्ता, रामचंद्र साह के पुत्र मनीष कुमार व छोटेलाल महतो के पुत्र राजन कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन