ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध महिला की मौत, चालक सहित दो लोग घायल

स्थानीय बाजार में बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया. घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब नौ बजे की है
सूर्यगढ़ा बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट
सूर्यगढ़ास्थानीय बाजार में बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया. घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब नौ बजे की है. हादसे में मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाल बंशीपुर गांव के रहने वाले जवारी महतो की पत्नी 85 वर्षीय चांदो देवी की सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मौलानगर गांव के रहने वाले मो. इम्तियाज के पुत्र मो. समीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जो ई-रिक्शा चालक बताया जा रहा है. सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. इसके अलावा गरीब नगर गांव के रहने वाले राजेश साव की पत्नी मंजू देवी घटना में जख्मी हो गयी. महिला का निजी क्लीनिक में उपचार हुआ. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में घायल एक महिला की मौत की सूचना मिली है.
कैसे हुई घटना-
अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक सीएनजी ऑटो के चकमा दे देने की वजह से ई-रिक्शा असंतुलित होकर एनएच 80 पर ही पलट गया. ई-रिक्शा पर सवार चालक सहित दो महिला यात्री ई-रिक्शा के नीचे आ गयी. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को सूर्यगढ़ा थाना की दिवा गश्ती पुलिस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा पहुंचाया गया. पुलिस के मुताबिक चालक की स्थिति नाजुक थी. जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया था. बाद में घायल वृद्ध महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










