पुलिस ने घर से नौ जिंदा कारतूस किया बरामद

पुलिस ने घर से नौ जिंदा कारतूस किया बरामद
प्रतिनिधि, बड़हिया. बीरूपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टाल शरमा गांव निवासी प्रिंस कुमार के घर से नौ जिंदा कारतूस बरामद किया है. बीरूपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि सूचना मिला कि प्रिंस कुमार के घर में आयोजित जन्मदिन महोत्सव में टीटू धमाका समेत अन्य आपराधिक आने वाले है. जिसको लेकर प्रिंस कुमार के घर व घर के पास बने गौशाला में तलाशी किया गया. तलाशी के क्रम गौशाला के पीछे झाड़ी से 7.6 एमएम का नौ जिंदा कारतूस बरामद किया गया. बरामदगी की सूचना मिलने और एसडीपीओ शिवम कुमार द्वारा भी पहुंच कर हर संभावित जगहों पर तलाशी की गयी. मामले में टीटू धमाका और प्रिंस कुमार समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




