छापेमारी में दो शराब तस्कर समेत नौ शराबी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 7:16 PM
जिला उत्पाद पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब तस्कर व शराबियों के खिलाफ की गयी छापेमारी में दो तस्कर एवं सात शराबियों को गिरफ्तार किया है.
लखीसराय. जिला उत्पाद पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब तस्कर व शराबियों के खिलाफ की गयी छापेमारी में दो तस्कर एवं सात शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान देशी-विदेशी शराब भी बरामद की गयी. टाउन थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला से कृष्णानंद प्रसाद साव को 250 एमएल देशी एवं महावीर स्थान से नीरज कुमार को 2.35 एमएल विदेशी शराब के साथ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जबकि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से दिलखुश कुमार, कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति से शिवशंकर पासवान, टाउन थाना क्षेत्र के अभिमन्यु चौक से शत्रुघ्न कुमार, चानन थाना क्षेत्र के मालिया पुल से सर्वेश कुमार, आशीष कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










