नये उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने संभाला पदभार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

नये उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने संभाला पदभार
विज्ञापन
ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक का लिया जायजा, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को दी सख्त हिदायत
लखीसराय. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज हो गयी है. सदर अस्पताल के नवनियुक्त उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है. जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डॉ अमित ने निबंधन काउंटर, ओपीडी, प्रतीक्षालय व इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई व कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर सुधार की आवश्यकता महसूस करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा वे दवा वितरण केंद्र भी पहुंचे, जहां उन्होंने उपलब्ध दवाओं का जायजा लिया व यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मरीजों को समय पर सभी जरूरी दवाएं मिलें. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज या दवा के लिए भटकना नहीं पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. डॉ कुमार अमित ने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, मरीजों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने व इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय व व्यवस्थित रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाय व हर स्तर पर सुविधा सुनिश्चित की जाय. उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










