संढा गांव के बहियार में आग लगने से एक बीघा से अधिक का गेहूं की फसल जली

Updated:
विज्ञापन
संढा गांव के बहियार में आग लगने से एक बीघा से अधिक का गेहूं की फसल जली

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना संढा गांव में शुक्रवार की दोपहर गेहूं की खेत में आग लग गयी. जिसमें करीब एक बीघा से अधिक गेहूं की फसल को नुकसान हुआ

विज्ञापन

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना संढा गांव में शुक्रवार की दोपहर गेहूं की खेत में आग लग गयी. जिसमें करीब एक बीघा से अधिक गेहूं की फसल को नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने अचानक खेतो से धुआं निकलता देख शोर मचाया. इसके बाद आसपास गांवों के सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह से काबू पाया. किसानों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली का तार ढीला था और हवा चलने के कारण दो तार आपस में दोनों तार टकराया, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की वजह से बहियार में धुंआ-धुंआ हो गया. शोर सुन गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे. बहियार में बोरिंग से पंपिंग मशीन चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. वहीं आग लगने से करीब तीन किसानों में एक बीघा गेहूं जल कर राख हो गया. पीड़ित किसानों की पहचान जेठन महतो के पुत्र रामदेव महतो, सुरेंद्र महतो के पुत्र संजीत कुमार एवं विदेशी महतो के पुत्र महेश कुमार के रूप में पहचान हुई है. पीड़ित किसानों ने महाजन से कर्ज लेकर बटाईदारी खेती करने की बात कही. किसानों ने घटना का कारण अज्ञात बताते हुए प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन