मोबाइल झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 15 फोन व रेसिंग बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 15 फोन व रेसिंग बाइक बरामद

मोबाइल झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 15 फोन व रेसिंग बाइक बरामद

विज्ञापन

रामगढ़ चौक पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा (एक विधि निरुद्ध बालक भी शामिल).

अपराधियों के पास से 15 चोरी के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त आर-15 बाइक जब्त.

12 व 24 मार्च को हुई लूट की दो प्रमुख घटनाओं का सफल उद्भेदन.

लखीसराय. रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल झपटमार गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटे गये 15 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक आर-15 रेसिंग बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है. इस संबंध में मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि उनके निर्देश पर एसडीपीओ शिवम कुमार के निगरानी में पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही है. इसी क्रम में 30 मार्च सोमवार को झुलौना के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार आर-15 रेसिंग बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया. वहीं पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया, जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने मोबाइल छीनने की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

एसपी ने बताया कि पकड़े गये अपराधी मुख्य सड़कों पर पैदल या बाइक से चलने वाले राहगीरों को निशाना बनाते थे. झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के बाद वे अपनी तेज रफ्तार रेसिंग बाइक का फायदा उठाकर फरार हो जाते थे. अपराधियों की निशानदेही पर शेखपुरा जिले के विभिन्न ठिकानों से चोरी के कुल 15 मोबाइल बरामद किये गये. साथ ही अपराधियों की रेसिंग बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी से हाल के दिनों में हुई दो प्रमुख घटनाओं का खुलासा हुआ है. जिसमें विगत 12 मार्च को सिकंदरा मुख्य मार्ग पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के रात्रि प्रहरी प्रभात रंजन से मोबाइल छीना गया था तथा विगत 24 मार्च को झुलौना के समीप बहादुर मिस्त्री से अपराधियों ने मोबाइल लूट लिया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोगों से मोबाइल छिनने के बाद उसे मोबाइल दुकानों में या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्तियों को बेच दिया करता है. जिसे लेकर ऐसे मोबाइल दुकानों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है. जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. उनके गिरोह में शामिल लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है. वहीं एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है, उनके सही मालिक को मोबाइल वापस कराने का काम किया जायेगा. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शेखपुरा जिला के सिरारी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी जयराम यादव के पुत्र विपिन कुमार सहित एक विधि निरुद्ध बालक शामिल है. छापेमारी टीम में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह, पुअनि एकता कुमारी, महेश कुमार, सअनि राजकुमार, पीटीसी मनोहर कुमार, शैलेश कुमार त्यागी एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन