रामनवमी को लेकर बाजार हुआ भगवामय, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर बाजार हुआ भगवामय, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

रामनवमी को लेकर बाजार हुआ भगवामय, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन

आसमान छू रहे फलों के दाम, ₹200 तक बिका बजरंग बली का पताका व कच्चा बांस

लखीसराय. रामनवमी को लेकर पताका व भगवा झंडा लंगोटी से बाजार सज गया है. बाजारों में रामनवमी को लेकर ध्वजा एवं पूजन सामग्री के साथ-साथ फल-फूल की जमकर बिक्री हो रही है. लोग विद्यापीठ चौक, महावीर स्थान, पुरानी बाजार एवं नयी बाजार में रामनवमी की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. 200 रुपये तक बजरंग बली के बड़े पताका की बिक्री हुई है. पताका के साथ-साथ लड्डू, बताशा, नारियल, रस्सी आदि की खरीदारी की जा रही है. मालूम हो कि घर-घर रामनवमी की पूजा होती है. यही कारण है कि बाजार में रामनवमी के पूजन सामग्री के खरीदारों की भीड़ बढ़ गयी है. विद्यापीठ चौक व बड़ी दरगाह के समीप कच्चा बांस की बिक्री हो रही है. एक से 200 रुपये प्रति कच्चा बांस की बिक्री हो रही है. रामनवमी को लेकर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बजरंगबली के मंदिरों की साफ-सफाई करायी जा रही है. बजरंगबली के मंदिर इन दिनों प्रायः सभी गांवों एवं शहरों में सज रहे हैं, जहां पुजारियों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन कराया जाता है.

रामनवमी में फलों की कीमत हुई बेहद ऊंची

रामनवमी पूजा में फलों का दाम आसमान छूने लगा है. सेब 200 रुपये प्रति किलो, ककड़ी 60 रुपये प्रति पीस व अंगूर 150 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं. लोगों को पूजा के लिए ऊंचे दर पर खरीदारी करना आवश्यक हो गया है. बताया जा रहा है कि फलों की कीमत लगातार त्योहारों के कारण महंगी हुई है, जिससे खरीदारी करने वालों की जेब ढीली पड़ गयी है. रामनवमी पूजन की सामग्री के साथ-साथ अच्छे-अच्छे पकवानों के लिए किराना दुकानों से भी खरीदारी की जा रही है. शुक्रवार की सुबह से ही रामनवमी की पूजा-पाठ शुरू हो जानी है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन