अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 8:52 PM
प्रखंड के बीरूपुर थाना क्षेत्र के नथनपुर एवं फदरपुर के बीच ग्रामीण सड़क में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
बड़हिया. प्रखंड के बीरूपुर थाना क्षेत्र के नथनपुर एवं फदरपुर के बीच ग्रामीण सड़क में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर कर दिया गया. जख्मी बाइक सवार की पहचान पाली निवासी छोटन साहनी के पुत्र बुधन साहनी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधन साहनी बाइक से पाली की ओर जा रहा था, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया. घटना में बुधन साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसके पैर एवं सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
पिकअप की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
बड़हिया. रविवार बड़हिया नगर के सीमांत के बहापुल के समीप एनएच 80 सड़क में अज्ञात पिकअप के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जख्मी बाइक सवार की पहचान पटना जिले के बहापर निवासी 45 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार सुधीर सिंह बाइक से बड़हिया बाजार से वापस घर जा रहा था, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार में टक्कर दिया. घटना में बाइक सवार सुधीर सिंह जख्मी हो गया, सिर में गंभीर चोट लगी है. बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










