जानकीडीह गांव में लोजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Updated at : 14 Feb 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
जानकीडीह गांव में लोजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जानकीडीह गांव में लोजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के जानकीडीह गांव ग्राम कचहरी भवन में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान ने की. बैठक में 18 फरवरी के 2025 को लखीसराय केआरके मैदान में एनडीए गठबंधन की बैठक में पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. बैठक में संगठन की मजबूती एवं नये लोगों को पार्टी से जोड़ने, विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई. इसके पहले प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह का जानकारी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मौके पर प्रदेश संसदीय बोर्ड के सदस्य प्रियरंजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरव सुमन, अनुसूचित जाति-जनजाति जिलाध्यक्ष उदय पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन