बड़हिया स्टेशन के समीप शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बड़हिया स्टेशन के समीप शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पादन थाने की टीम ने बड़हिया रेलवे स्टेशन के टाल जाने वाले रेलवे पुल के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

बड़हिया. उत्पादन थाने की टीम ने बड़हिया रेलवे स्टेशन के टाल जाने वाले रेलवे पुल के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में बैग लेकर जाते हुए दिखा. पुलिस ने जब उसे रोककर बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 90 एमएल की 10 विस्की पाउच बरामद हुई. इसके बाद मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसमें उसने शराब तस्करी की बात स्वीकार की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही निवासी मोहम्मद कलीम के पुत्र 30 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद के रूप में है. पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं इसी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 500 एमएल के 72 बियर कैन भी बरामद किये गये, हालांकि इस मामले में तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन