ePaper

Bihar News: लखीसराय में चलती ट्रेन के आगे कूदने से युवती की मौत, फोन लेकर फरार हुआ साथ चल रहा युवक

Updated at : 12 Jun 2025 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
saran crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar News: लखीसराय में चलती ट्रेन के आगे कूदने से युवती की मौत हो गयी. युवती फोन पर किसी से बात कर रही थी और उसके साथ एक लड़का भी चल रहा था. फोन गायब है जिसे पुलिस ढूंढने में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय में एक युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. किऊल-झाझा रेलखण्ड के बंशीपुर स्टेशन की यह घटना है. जहां रांची-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने खुदकुशी कर ली. युवती किसी से फोन पर बात कर रही थी. अचानक चलती ट्रेन के आगे वह कूद गयी. युवती के शव की पहचान अभी नहीं हुई है.

फोन पर बात करते-करते ट्रेन के आगे कूदी

जानकारी के मुताबिक, युवती के साथ एक लड़का भी चल रहा था. युवती अपने फोन पर किसी से बात कर रही थी. बात करते हुए ही वह प्लेटफार्म पर चढ़ गई. इसी दौरान डाउन से आ रही गोड्डा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी. युवती अचानक इस ट्रेन के आगे कूद गयी. उसका चेहरा बुरी तरह तहस-नहस हो गया. मौके पर उसकी मौत हो गयी.

ALSO READ: Video: पटना अटल पथ हादसे का LIVE वीडियो, बेलगाम कार ने पुलिसकर्मियों को उड़ाया

साथ चल रहा युवक भागा, फोन भी हुआ गायब

मिली जानकारी के अनुसार, जो लड़का युवती के साथ मौजूद था वो घटना के बाद वहां से भाग गया. इधर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. कुछ लोगों का कहना है कि जो लड़का साथ चल रहा था वही उस लड़की का मोबाइल फोन लेकर भाग गया. इधर, पोस्ट पर तैनात पुलिस मोबाइल फोन खोजती रही लेकिन फोन का कुछ अता-पता नहीं चला. जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन