घर से निकलने से पहले जान लें लखीसराय सदर अस्पताल में किस डॉक्टर की रहेगी ड्यूटी
Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन
Lakhisari Health Update : इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने से पहले यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, गायनी और पीडिया विभाग का रोस्टर जारी कर दिया है, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके.
विज्ञापन
लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट
Lakhisari News : सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने मंगलवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह से दोपहर तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी निर्धारित समयानुसार उपलब्ध रहेंगी.दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
मंगलवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान डॉ अवधेश कुमार और डॉ शाहिद वासिम मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे. इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें डॉ सुधांशु कुमार तैनात रहेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.गायनी विभाग में डॉ हरि प्रिया रहेंगी तैनात
महिला मरीजों के लिए मंगलवार को गायनी ओपीडी में डॉ हरि प्रिया की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग संबंधी मरीजों को नियमित रूप से विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा. आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए मौजूद रहेंगे.24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा लगातार 24 घंटे संचालित रहेगी. इमरजेंसी रोस्टर के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ गोपाल, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे. बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में मंगलवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










