सातो यादव को गिरफ्तार कर लाई पुलिस, 40 महिलाएं उसे छुड़ाने पहुंच गई थाना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सांकेतिक तस्वीर
Lakhisarai: लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए 30 से 40 महिलाओं समेत समर्थकों की भीड़ थाने पर इकट्ठा हो गई.
Lakhisarai: बिहार में शराबबंदी का सबसे ज्यादा समर्थन महिलाएं करती है. सरकार के इस कदम का महिलाओं ने खूब समर्थन किया था. लेकिन बिहार के ही लखीसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के बड़हिया थाना क्षेत्र में दर्जनों महिलाएं एक शराब पीने के आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने पर पहुंच गईं. पुलिस ने सातो यादव नाम के शख्स को मंगलवार देर शाम नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
अपहरण की झूठी कहानी से हुआ खुलासा
सातो यादव के बेटे ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि उसके पिता का अपहरण हो गया है. लेकिन जांच में सामने आया कि यादव खुद शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम
महिलाओं ने किया थाने का घेराव
बुधवार सुबह सातो यादव के समर्थन में 30 से 40 महिलाओं समेत दर्जनों लोग थाना परिसर पहुंच गए और आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे. पुलिस ने पहले शांति और कानून की जानकारी देकर भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो सख्ती अपनाते हुए भीड़ को थाना परिसर से बाहर कर दिया गया. स्थिति को संभालने के लिए महिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की गई.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










