लखीसराय में मानसून एक्टिव, रुक-रुक कर बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में मानसून एक्टिव, रुक-रुक कर बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान

फोटो आसमान छाया बादल | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

फोटो आसमान छाया बादल प्रतिनिधि, लखीसराय. जिले में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. *बिजली की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना* मंगलवार को बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि आंधी-तूफान की आशंका कम है. मौसम शुष्क नहीं रहेगा, लेकिन उमस बरकरार रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. *किसानों के लिए सलाह* कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों की जुताई कर घास-पात विनष्ट करने के लिए छोड़ दें. धान की रोपनी के लिए बाद में खेत में पटवन कर उसे तैयार किया जा सकता है. इससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी. *फंगस का खतरा, जलजमाव से बचें* लगातार नमी के कारण फसल में फंगस लगने की आशंका है. जिन खेतों में पानी जमा हो गया है, वहां से तुरंत पानी निकालने की सलाह दी गई है. *तापमान और बारिश का पूर्वानुमान* मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 8 और 9 जुलाई को भी जिले में 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि जिले में कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश हो सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन