मुख्यमंत्री रविवार को करेंगे मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या 01- पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शैलेंद्र कुमार  | Prabhat Khabar Network

फोटो- पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शैलेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network

19 जुलाई को मुख्यमंत्री बेगूसराय से मॉडल स्कूलों का लाइव शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर जिले के चयनित विद्यालयों में सीधा प्रसारण होगा. डीएम शैलेंद्र कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Model Schools: समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मॉडल स्कूलों के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विद्यालयों में व्यवस्थाओं और अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

19 जुलाई को होगा लाइव शुभारंभ

बैठक में बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से लाइव प्रसारण के माध्यम से मॉडल स्कूलों का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर जिले के चयनित विद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

जिले के जिन विद्यालयों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा उनमें उच्च विद्यालय हलसी, उच्च विद्यालय रामगढ़ चौक, केंद्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखीसराय, मालती रामाश्रय उच्च विद्यालय बड़हिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया, उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा, उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मननपुर (चानन) शामिल हैं.

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश

Model Schools: डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. कार्यक्रम में स्वागत गान, अधिकारियों का संबोधन, जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन और धन्यवाद ज्ञापन शामिल रहेगा.

साफ-सफाई और तकनीकी व्यवस्था पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, समुचित बैठने की व्यवस्था, निर्बाध इंटरनेट एवं बिजली आपूर्ति तथा पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड और पहचान पत्र के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

ड्यूटी रोस्टर और कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

डीएम ने प्रत्येक विद्यालय में ड्यूटी रोस्टर तैयार कर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालयों के प्राचार्यों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया.

मॉडल स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

बैठक में डीएम ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण स्वयं एडीएम, डीडीसी, एसडीओ एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ किया जाएगा, ताकि तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें. कार्यक्रम की सफलता के लिए सातों मॉडल विद्यालयों के लिए सात वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.बैठक में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीईओ यदुवंश राम, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन