तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज में लखीसराय ने हजारीबाग को 6 विकेट से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2025 10:37 PM
जिला समाहरणालय के समीप स्थित गांधी मैदान में लखीसराय बनाम हजारीबाग के बीच अंडर -19 तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया.
लखीसराय. जिला समाहरणालय के समीप स्थित गांधी मैदान में लखीसराय बनाम हजारीबाग के बीच अंडर -19 तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया. दोनों टीम एक-एकमैच जीत कर आज अंतिम दिन बढ़त बनाने के लिए उतरी थी. हजारीबाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर कुल 221 रन बनाये, जिसमें हजारीबाग की तरफ से अजय सिंह 66, चितरंजन 34, पीयूष 32 रन बनाया. लखीसराय के तरफ से आयुष अभिषेक ने दो-दो विकेट लिया एवं अन्य गेंदबाज ने एक विकेट लिया. लक्ष्य की पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 32.1 ओवर खेलते हुए 225 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. हजारीबाग की तरफ से पियूष, अजय कुमार ने एक एक विकेट लिया. इस प्रकार से लखीसराय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया. कप वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सूर्या एवं रवि कुमार आर्य पहुंचे थे, जो दोनों खुद लोकप्रिय क्रिकेटर हैं.अतिथि के द्वारा दोनों टीमों को बधाई देते हुए कप का वितरण किया गया और आगे की भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. l मैन ऑफ द सीरीज पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन के लिए मुकेश कुमार को दिया गया. ——————————————————————————————–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










