20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सुपर ओवर में झाखर की टीम विजयी
Updated at : 03 Mar 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत नोनगढ़ गांव में आयोजित 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेला गया. जिसमें सुपर ओवर में झाखर की टीम हुई विजयी.
विज्ञापन
तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी: डीएम
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत नोनगढ़ गांव में आयोजित 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेला गया. जिसमें सुपर ओवर में झाखर की टीम हुई विजयी. टूर्नामेंट में पहुंचे डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी है और हर एक नवयुवक को खेल के प्रति रुझान होनी चाहिए. इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा एक मुश्त से जिले के सभी पंचायत में एक-एक खेल मैदान के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी है. 20-20 क्रिकेट मैच के फाइनल मैच में झाखर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की प्रेम इलेवन टीम द्वारा निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाकर मैच ड्रॉ कर दिया. इसके उपरांत तीन-तीन सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय प्रेम इलेवन की टीम द्वारा 14 रन बनाया गया. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झाखर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच पर कब्जा जमा लिया. मैन ऑफ द मैच झाखर की टीम के खिलाड़ी विराट छोटू को दिया गया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज शब्बीर कुमार को दिया गया. बता दें कि नोनगढ़ टूर्नामेंट में कुल 16 टीम ने भाग लिया था. मैच समाप्ति के दौरान विजेता टीम को मुखिया जुली देवी द्वारा 11 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नगद राशि दी गयी. टूर्नामेंट में अंपायरिंग अरविंद कुमार साहू एवं विनोद यादव कर रहे थे. स्कोरर का काम दीपक पांडेय, विपिन कुमार एवं अमित कुमार द्वारा किया गया. कुशलता पूर्वक कमेंटेटर का कार्य विकास कुमार, जितेंद्र कुमार के द्वारा किया गया. डीएम एवं मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से विजेता उपविजेता टीम कप प्रदान किया गया. मौके पर डीएम ने कहा कि युवाओं के लिए खेल अत्यंत जरूरी है. इसे बढ़ावा देना चाहिए और इसके लिए सरकार भी बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है. जनप्रतिनिधियों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




