राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल : जमुई ने किशनगंज को 6-0 से हरा कर प्री क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Apr 2026 9:29 PM

विज्ञापन

शहर के केआरके मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का 10वें दिन के दूसरा जमुई और किशनगंज के बीच खेला गया

विज्ञापन

जमुई की नीलू मुर्मू व आशा मोर्मू ने दो-दो गोल दागकर टीम को दिलायी बढ़त

नीलू मुर्मू को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

लखीसराय. शहर के केआरके मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का 10वें दिन के दूसरा जमुई और किशनगंज के बीच खेला गया. मैच में जमुई की टीम ने किशनगंज को 6-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. डे नाइट खेले जा रहे इस मैच का उद्घाटन सूर्यगढ़ा के जेडीयू विधायक रामानंद मंडल, लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से किया. पहले हाफ के मैच में जमुई की टीम का दबदबा रहा. पहले हाफ में जमुई टीम ने 13वें मिनट में जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी नीलू मुर्मू ने गोल दाग कर टीम को 1-0 बढ़त दिलायी. मैच के 20वें मिनट में भी दोबारा नीलू मुर्मू ने टीम के लिए गोल दागा. लगातार 27वें और 29वें मिनट में 7 नंबर जर्सी की खिलाड़ी आशा मुर्मू ने अपनी टीम के लिए दो गोल दागकर टीम को 4-0 से बढ़त दिला दी. इस गोल को उतारने के लिए किशनगंज की टीम लगातार जद्दोजहद करने में जुटी रही,लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सका. लगातार दोनों ही टीमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करती रही. मध्यांतर के बाद के खेल में दोनों ही टीमें गोल दागने के लिए संघर्ष करती रही. दूसरे हाफ के 41वें मिनट में जर्सी नंबर 11 की खिलाड़ी अनीता कुमारी ने टीम के लिए पांचवां गोल दागा, जबकि 46वें मिनट में जमुई टीम की 19 नंबर की खिलाड़ी प्रियांशु कुमारी ने छठा गोल दागा. मैच में जीत दर्ज करने के बाद जमुई की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जमुई टीम की 10 नंबर जर्सी की खिलाड़ी नीलू मुर्मू को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैच में मुख्य रेफरी के रूप में कैलाश पंडित, सहायक रेफरी के रूप में रौशन गुप्ता, सुरेश महतो और चौथे रेफरी के रूप में रजी अहमद, कमेंटेटर पूर्णेंदु शेखर, मनोज मेहता, कंचन केशरी के अलावा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, मीडिया प्रभारी अभिनंदन कुमार, अमित शर्मा, कुलभूषण गिरि, योगेंद्र राय, प्रशांत कौशल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन