पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियों दी जानकारी

Updated at : 17 May 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियों दी जानकारी

सीडीपीओ रीना कुमारी की उपस्थिति में दूसरे दिन के प्रशिक्षण में सेविकाओं को पोषण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. आइसीडीएस कार्यालय सूर्यगढ़ा में ”पोषण भी पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत सेविकाओं के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है. शनिवार को सीडीपीओ रीना कुमारी की उपस्थिति में दूसरे दिन के प्रशिक्षण में सेविकाओं को पोषण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा उन्हें बताया गया कि किन पोषक तत्वों की कमी से कौन-कौन सी बीमारी होती है. बच्चों के जीवन के प्रथम एक हजार दिन के महत्व पर प्रकाश डाला गया. इसके अलावा सेविकाओं को आहार की विविधता एवं स्वच्छता के साथ संतुलित आहार की जानकारी दी गयी. पोषण ट्रैकर पर वृद्धि निगरानी द्वारा अति कुपोषित एवं गंभीर अति कुपोषित बच्चों को पहचान कर एनआरसी केंद्र भेजने के लिए सेवकों को बताया गया. इसके अलावा सेविकाओं को अनुपयोगी एवं कम लागत वाली सामग्री से केंद्र में बच्चों के लिए पढ़ने सीखने की सामग्री टीएलएम निर्माण का ईसीसीई कॉर्नर बनाने की जानकारी दी गयी. सेविकाओं को बच्चों के सृजनात्मक विकास के बारे में बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन