सदर अस्पताल में आग से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

Published at :13 Aug 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में आग से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

जिला मुख्यालय सदर अस्पताल के प्रांगण में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा अस्पतालकर्मियों के बीच आग लगने पर उससे बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला मुख्यालय सदर अस्पताल के प्रांगण में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा अस्पतालकर्मियों के बीच आग लगने पर उससे बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान आग से बचाव को लेकर सुरक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. सदर अस्पताल प्रबंधन के समक्ष खासकर वहां कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड के लोगों को आग लगने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा को लेकर किस तरह की चौकसी बरती जाय, इससे संबंधित कई तरह के टिप्स दिये गये. जिसमें अलार्म एवं अग्निशमन एक्सक्यूजर के प्रयोग संबंधित चर्चा की गयी. इसके लिए सर्वप्रथम आग के वर्गीकरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया गया. जिसमें ठोस पदार्थ में आग लगने पर पानी का प्रयोग साथ-साथ एक्सटी गीजर चलाने की जानकारी दी गयी. जबकि गैस एवं बिजली खासकर ट्रांसफॉर्मर में लगने वाले आग दौरान कार्बन डाइऑक्साइड गैस का प्रयोग से संबंधित जानकारी दिया गया. ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बचाव को लेकर इर्द-गिर्द सफाई व्यवस्था मुकम्मल रखने की सलाह दी गयी. अग्निशमन दस्ता में प्रभारी इंचार्ज संजय कुमार, अग्निक विजेंद्र कुमार, नीतीश प्रकाश, कुंदन कुमार अमिता कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन