योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी व प्रभावी हो : डीएम

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
-मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम ने अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक -बैठक में समृद्धि यात्रा के दौरान प्रदर्शित की जाने वाली विकास योजनाओं की तैयारियों का लिया जायजा लखीसराय. मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान प्रदर्शित की जाने वाली विकास योजनाओं की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति अद्यतन रखते हुए लाभुकों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाय. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए. बैठक में विशेष रूप से सात निश्चय-टू, सशक्त महिला सक्षम महिला, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी, नलकूप योजना, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंधी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सुलभ संपर्कता योजना तथा पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर-स्टेप डिलीवरी योजना की समीक्षा की गयी. इसके अतिरिक्त स्वच्छ गांव समृद्ध गांव अभियान तथा हर घर नल का जल योजना के अनुरक्षण से संबंधित कार्यों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा राज्य सरकार की विकासात्मक पहलों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समय पर पूर्ण करें. बैठक में सात निश्चय- तीन से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये गये. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें. बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, डीडीसी सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




