नम आंखों से दी मां को विदाई

Updated:
विज्ञापन
नम आंखों से दी मां को विदाई

शहर के नयी बाजार स्थित स्थापित सभी दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन करने के लिए नगर भ्रमण कराया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के नयी बाजार स्थित स्थापित सभी दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन करने के लिए नगर भ्रमण कराया गया. लोगों ने मां की नम आंखों से विदा देते हुए उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया. मां दुर्गा के प्रतिमा का नयी बाजार से पुरानी बाजार तक पूरे दिन भ्रमण कराया गया. जिस रास्ते से मां दुर्गा की प्रतिमा गुजरती थी वहां महिला मां की गोदी खोईचा भरकर उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया. मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान गाजे बाजे ढोल घोड़ा आदि आगे आगे चलकर प्रतिमा विसर्जन की जुलूस का शोभा बढ़ा रहे थे. दशमी के 11 बजे रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. वहीं एकादशी रविवार की सुबह प्रतिमा के विसर्जन के लिए तैयारियां की गयी. जबकि शाम को अष्टघटी मोड़ पर सभी मां दुर्गा की प्रतिमा का मिलन कराया गया. मिलन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिससे कि आधा घंटा तक मुख्य सड़क जाम हो गया. धीरे धीरे जब प्रतिमा पोखर की ओर बढ़ने लगी तो भीड़ कुछ कम हुई. इस बीच कवैया थाना की पुलिस को नियंत्रित करने में लगे रहे.

चानन प्रतिनिधि के अनुसार,

बन्नू बगीचा स्थित चैती दुर्गा मां की प्रतिमा का पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को बन्नू बगीचा गांव का भ्रमण करने के बाद वियर चौक के पास वियर मे विसर्जन किया गया. इससे पूर्व जगह-जगह पर ग्रामीणों के द्वारा बेटी की विदाई गीत के साथ साथ माता की पूजा आरती उतारी गयी और नम आंखों से माता की विदाई किया गया. नक्सल थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन शांति पूर्ण वातावरण संपन्न हो गयी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन