विद्यालय में नामांकन के लिए एचएम ने किया अविभावकों को जागरूक

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में नामांकन के लिए एचएम ने किया अविभावकों को जागरूक

प्रथम व कक्षा छह में नामांकन करवाने वाले बच्च���ं के अविभावक यथाशीघ्र विद्यालय आकर नामांकन करवायें.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय माणिकपुर के एचएम श्री प्रसाद महतो ने प्रभात फेरी के माध्यम से उक्त पोषक क्षेत्र के अविभावकों को जागरूक करते हुए अह्वान किया है कि प्रथम और छठा क्लास में नामांकन एक अप्रैल से शुरू है जो अंतिम तिथि 31 जून तक चलेगा. प्रथम व कक्षा छह में नामांकन करवाने वाले बच्चों के अविभावक यथाशीघ्र विद्यालय आकर नामांकन करवायें. नामांकन में बच्चों का आधार कार्ड, बच्चे या अविभावक का खाता संख्या, बच्चों का दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. एचएम श्री प्रसाद महतो ने बताया कि विद्यालय अभी मार्निंग शिप्ट में सुबह छह बजे से दोपहर 12.20 बजे तक संचालित हो रहा है, जिसमें बच्चों के लिए 9.00 बजे मध्याह्न भोजन की नियमित व्यवस्था है. पर्यावरण के हरे-भरे पेड़ पौधों से लैस, शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ शौचालय युक्त इस विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों को नामांकन के लिए अह्वान किया गया है . नामांकन के कार्य में एचएम श्री प्रसाद के सहयोगी शिक्षक के रूप में शैलेंद्र कुमार, सुधाकर कुमार और आकाश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन