ePaper

गोपालपुर मौजे के रकवों में लगी धान की कटनी शुरू

Updated at : 12 Nov 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालपुर मौजे के रकवों में लगी धान की कटनी शुरू

प्रखंड के गोपालपुर मौजे के सैकड़ों एकड़ रकवों में लगी धान के फसल के पकने पर किसानों ने कटनी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. प्रखंड के गोपालपुर मौजे के सैकड़ों एकड़ रकवों में लगी धान के फसल के पकने पर किसानों ने कटनी शुरू कर दी है. कटनी कर रहे किसानों ने बताया कि इस मौजे के रकवों में इस बार खेतों की नमी सूखती जा रही हैं. इससे लगता हैं की गेहूं के बुआई तक इन रकवों की नमी सूख सकती हैं, जिससे खेतों की सिंचाई कर बुआई करने की समस्या किसानों के सामने खड़ी हो सकती हैं. धान के कटनी से लेकर दौनी करने में लगभग औसतन एक पखवारे का समय लगता है. खेतों की सतही नमी सूखने से किसान परेशान देखे जा रहे हैं.

रबी फसल को लेकर खेत तैयार कर रहे किसान

लखीसराय. रबी फसल को लेकर किसान खेत तैयार कर रहे हैं. रबी फसल में जिले के अधिकांश किसानों द्वारा गेहूं की खेती की जाती है. इसके लिए खेतों का पटवन आदि किया जा रहा है. धान की फसल पकने के बाद किसानों दूर धान की दौनी की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही किसान गेहूं बोने की तैयारी साथ-साथ कर रहे कुछ किसानों द्वारा चना की खेती के लिए खेतों का जोत आबाद शुरू कर दिया गया है. गेहूं एवं चना की खेती के लिए किसानों द्वारा तैयारी तो की जा रही है लेकिन कृषि विभाग के द्वारा अनुदान की राशि पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कोई चर्चा नहीं है. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रबी फसल बोने के लिए अभी एक महीना है लेकिन किसान पहले बोओ पहले पाओ के हिसाब से अपनी तैयारी शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन