अवगिल में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को निकाली कलश शोभायात्रा

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को अवगिल गांव के शहीद द्वार के पास एनएच 80 सड़क पर स्थापित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 75 कुमारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली
मेदनीचौकी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को अवगिल गांव के शहीद द्वार के पास एनएच 80 सड़क पर स्थापित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 75 कुमारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. पुरोहित दशरथ प्रसाद मेहता के पुत्र जेई चंदन कुमार मेहता ने बताया कि शोभायात्रा अवगिल ग्रामीण बैंक से एनएच होते किऊल नदी शिवाला घाट पहचा. वहां पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के जल भर कर पुन: गांव का भ्रमण करते हुए शहीद द्वार चौक हनुमान मंदिर पर कलश रखा, फिर विधि-विधान के तहत पंडित के पूजा-अर्चना के साथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि रामनवमी तथा हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सुरक्षा को लेकर शोभायात्रा में पुलिस की चौकसी से संपन्न कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










