मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के देर रात हलसी पुलिस ने मारपीट के मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है
हलसी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के देर रात हलसी पुलिस ने मारपीट के मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का बघौर गांव निवासी रतन यादव के पुत्र सावन कुमार बताया जा रहा है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि कांड संख्या 31/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मारपीट मामले में फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना पर शुक्रवार के देर रात घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में शनिवार को भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है. किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










