तीन महिला सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन महिला सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार

तीन महिला सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से तीन महिला सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के बंशीपुर रेलवे स्टेशन के पास से बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबुराही गांव निवासी हरेराम यादव की पत्नी मीना देवी को रॉयल स्टेग कंपनी की 750 एमएल की चार बोतल यानि तीन लीटर विदेशी शराब व उसी गांव के निवासी रामरतन यादव की पत्नी गुंजन देवी उर्फ काजल कुमारी को 750 एमएल की पांच बोतल 3.750 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट से नया बाजार वार्ड संख्या 25 गुलो मांझी की पत्नी उषा देवी व नया बाजार कवैया रोड व्यायामशाला गली निवासी रामाशीष मंडल के पुत्र रवि कुमार के घर में रखी 116 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि सभी तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन