विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता शिविर, युवाओं को बताए गये सुरक्षित रोजगार के नियम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- शिविर में जानकारी देते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हैं? ठगी और मानव तस्करी से बचने के लिए समाहरणालय में आयोजित जागरूकता शिविर में विशेष जानकारी प्राप्त करें. जानें कैसे चुनें रजिस्टर्ड एजेंट और करें वीजा सत्यापन.

विज्ञापन

Overseas Employment Awareness: लखीसराय में विदेश में रोजगार के नाम पर होने वाली ठगी और अवैध मानव तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स कार्यालय एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं को सुरक्षित और वैध प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

रजिस्टर्ड एजेंट के माध्यम से ही करें आवेदन

शिविर में अधिकारियों ने बताया कि विदेश जाने के इच्छुक लोग किसी भी एजेंट के झांसे में आने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें. केवल विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त रजिस्टर्ड एजेंट (RA) के माध्यम से ही विदेश में रोजगार के लिए आवेदन करें. एजेंट की वैधता की जांच eMigrate पोर्टल पर की जा सकती है.

वीजा और रोजगार अनुबंध की करें जांच

अधिकारियों ने युवाओं को सलाह दी कि विदेश रवाना होने से पहले वीजा और रोजगार अनुबंध का सत्यापन अवश्य करें. अनुबंध में वेतन, कार्य अवधि, आवास और अन्य सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए. साथ ही पासपोर्ट, वीजा और अनुबंध पत्र सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां अपने परिवार के पास सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गयी.

भ्रामक विज्ञापनों से सतर्क रहने की अपील

शिविर में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित लुभावने रोजगार संबंधी विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति या एजेंट को बड़ी राशि का भुगतान नहीं करें और किसी भी प्रस्ताव की पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें.

75 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

Overseas Employment Awareness: जागरूकता शिविर में कुल 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित और कानूनी तरीके से विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे ठगी और मानव तस्करी जैसी घटनाओं का शिकार न हों.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन