सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार को दी विदाई

सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार को दी विदाई

विज्ञापन

सम्मान समारोह में डॉ कुमार अमित का हुआ स्वागत, सिविल सर्जन की अध्यक्षता में गूंजीं उपलब्धियां

लखीसराय. सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह कर रहे थे. कार्यक्रम में भावनात्मक व सम्मानपूर्ण माहौल देखने को मिला. समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश वंदना के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा व सकारात्मक ऊर्जा से भर गया. इसके बाद जीएनएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह में सांस्कृतिक गरिमा जोड़ दी. इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक व बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उनके दीर्घकालीन योगदान को सम्मानित करना था. समारोह के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉ राकेश कुमार को बुके, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया. वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने समर्पण, अनुशासन और कार्यकुशलता से अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ किया. उनके नेतृत्व में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं. अस्पताल की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन