जनसुराज पार्टी का प्रखंडस्तरीय कमेटी का गठन

Updated at : 21 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुराज पार्टी का प्रखंडस्तरीय कमेटी का गठन

जनसुराज पार्टी का प्रखंडस्तरीय कमेटी का गठन

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में शुक्रवार को जनसुरज पार्टी का प्रखंडस्तरीय कमेटी गठन किया गया. कमेटी गठन का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित सागर ने की. मंच संचालन जन सुराज के जिला प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह द्वारा किया गया. पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीति और सिद्धांतों पर भी चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने की बात कही. वहीं प्रशांत किशोर के निकट सहयोगी सह सामाजिक कार्यकर्ता भारतीय पुलिस से सेवानिवृत्तराकेश मिश्रा ने बताया कि पूरे बिहार में राजनीतिक बदलाव की नितांत आवश्यकता है. जिलाध्यक्ष ने प्रखंडस्तरीय कमेटी की घोषणा की, जिसमें हलसी प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, महासचिव सुरेंद्र पासवान, अभियान समिति संयोजक अफजल राजा उर्फ टुन्ना खान, महिला प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी, प्रखंड किसान अध्यक्ष दिनेश महतो, युवा अध्यक्ष निवास कुमार आनंद, मुख्य प्रवक्ता धनराज कुमार, प्रवक्ता रवि राज कुमार, आदित्य कुमार बिट्टू, चंदेश्वर राम, विकास रजक, मसूदन यादव, कुमार सुधाकर, पिंकू कुमार, रेणु देवी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. इससे पूर्व राजद के वरिष्ठ नेता नजीर बेग को जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी का सदस्यता ग्रहण करवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन