अज्ञात कारणों से दलान में लगी आग

अज्ञात कारणों से दलान में लगी आग
बड़हिया. प्रखंड की गिरधरपुर पंचायत के जखौर गांव में बुधवार के देर रात अज्ञात कारणों से एक दलान में आग लग गयी. घटना में दलान के अंदर रखे अनाज सहित लाखों के समान जलकर राख हो गये. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना में जखौर पुरुषोत्तम सिंह के पुत्र अमित कुमार के दलान में अचानक आग लग गयी. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग दलान को अपने आगोश में ले लाया. आग लगने की शोर पर जब तक ग्रामीण पहुंच पाते तब तक आग दलान के अंदर रखे 20 क्विंटल गेंहू, 100 मन भूसा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करना पड़ा, नहीं तो एक घर के साथ कई और घर जल कर रख जाता. अगलगी के घटना में लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने लिखित आवेदन बीरुपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. इस संबंध में बीरूपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




