अमरपुर से शराब तस्करी का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराब तस्करी का प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.
मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराब तस्करी का प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर अमरपुर निवासी शंकर महतो का पुत्र दिवाकर कुमार को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वो शराब कांड संख्या 176 /24 का प्राथमिकी अभियुक्त था और फरार चल रहा था. मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया.
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में डकरा नहर के निकट दो लोगों को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




