भूमि विवाद में मारपीट, नौ नामजद मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 7:17 PM
भूमि विवाद में मारपीट, नौ नामजद मामला दर्ज
सूर्यगढ़ा. जिला के सूर्यगढ़ा थाना अंतर्गत रामपुर गढ़ पर भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. जिसमें कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति को जख्मी कर दिये जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार स्व सुंदर सिंह के पुत्र अवकाश प्राप्त शिक्षक बासुकीनाथ सिंह द्वारा पुराने मकान को तोड़कर नया आवास का निर्माण कराया जा रहा है. उसी के सटे बीच में बिना कुछ जमीन छोड़े स्व रामनरेश सिंह के पुत्र शशिकांत सिंह द्वारा भी दीवार दिये जाने को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होते होते मारपीट में तब्दील हो गयी. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सूर्यगढ़ा भगवान राम के अनुसार दोनों पक्षों द्वारा मारपीट को लेकर आवेदन दिया गया है. दोनों पक्षों से कुल नौ लोगों को नामजद करते हुए मामला अंकित कराया गया है. स्व रामनरेश सिंह के जख्मी पुत्र ओमप्रकाश सिंह के बयान पर बासुकीनाथ सिंह, दिनेश सिंह, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार सहित चार लोगों को नामजद किया गया है. वहीं दिनेश सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार के लिखित आवेदन पर ओमप्रकाश सिंह, शशिकांत सिंह, चंदन कुमार, कुणाल कुमार, अंकित कुमार सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










