आम के पेड़ में मंजर देख खिले किसानों के चेहरे

Updated at : 20 Feb 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
आम के पेड़ में मंजर देख खिले किसानों के चेहरे

आम के पेड़ में मंजर देख खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन

मेदनीचौकी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आम के पेड़ में मंजर निकलने से आने से टाल क्षेत्र के किसानों में अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है. हालांकि कई किसानों का कहना है कि किसी पेड़ में जल्दी तथा किसी पेड़ में लेट से मंजर निकल रहा है, फिर भी आम के पेड़ों में निकले मंजर देख किसानों में खुशी है. प्रखंड के गोपालपुर, पश्चिमी सलेमपुर, पुराना सलेमपुर, कवादपुर, किरणपुर, ताजपुर आदि कई पंचायतों के किसानों में आम के फसल लगाने में जागरूकता बढ़ा है. किसान आम के फसल से अच्छी आमदनी को लेकर आम के पेड़ लगाने के तरफ अग्रसर हुए हैं. इससे पर्यावरण भी संरक्षित होने में मददगार साबित होगा. वहीं दूसरी तरफ कलमी आम के पेड़ लगाने से खेत में रबी और खरीफ फसल के साथ आम का फासल का भी लाभ लेने की जगह रहती है. आम के फसल के साथ साथ भविष्य में उक्त पेड़ से उपयोगी लकड़ी भी प्राप्त होने की उम्मीद रहती है. इधर, मंजर के संरक्षण के लिए किसान नजदीकी खाद-बीज वितरकों से संपर्क साधने लगे हैं. मंजर में अच्छा फूल फल आने के लिए उचित छिड़काव का इंतजाम के लिए किसान तत्पर देखे जा रहे हैं. आम के पेड़ में दीमक न लगे उसके लिए पेड़ के जड़ में चूना लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन