जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी मामलों का किया निष्पादन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 7:06 PM
जिले भर के विभिन्न थानों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी.
सूर्यगढ़ा/लखीसराय. जिले भर के विभिन्न थानों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. आदर्श थाना सूर्यगढ़ा में थानाध्यक्ष भगवान राम एवं राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां एक मामले की सुनवाई हुई, लेकिन उसका निष्पादन नहीं हो पाया. उधर, माणिकपुर थाना में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी दीपिका के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां दो मामले की सुनवाई हुई, जिसमें एक मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं कजरा थाना में आयोजित जनता दरबार में सीओ स्वतंत्र कुमार के द्वारा भूमि विवाद संबंधित तीन मामले की सुनवाई की गयी. सीओ ने बताया कि यहां दो मामले का निष्पादन कर दिया गया. जबकि मेदनीचौकी थाना में थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां तीन मामले की सुनवाई हुई. जिसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया. एक मामले की सुनवाई पुनः अगली तिथि में होगी. वहीं दूसरी ओर हलसी थाना में थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं सीओ अंजली द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. सीओ ने बताया कि यहां तीन मामले की सुनवाई हुई. जिसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










