गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में ही एचआइवी की जांच जारायें सुनिश्चित

Updated:
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में ही एचआइवी की जांच जारायें सुनिश्चित

सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मिशन एड्स सुरक्षा की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक हुई

विज्ञापन

लखीसराय.

सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मिशन एड्स सुरक्षा की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक हुई. जिसमें जिले के सभी स्टेकहोल्डर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी, आशा फैसिलिटेटर, परामर्शी, लैब टेक्नीशियन व सामुदायिक हेल्थ फैसिलिटेटर शामिल हुए. इस दौरान एचआइवी एड्स के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अब तक किये गये कार्य का समीक्षा की गयी. समयबद्ध तरीके से लक्ष्य हासिल करने के लिए रणनीति बनायी गयी. सीएस ने बताया कि लक्ष्य के प्रथम चरण को पूरा करने के लिए आशा कार्यकर्ता को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में ही एचआइवी, सिफिलिस और हेपेटाइटिस की जांच सुनिश्चित करायें, ताकि मां से बच्चे में संक्रमण को रोका जा सके. सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी को एलएफयू सूची के आधार पर परिवार का इंडेक्स तैयार करने और एचआइवी संक्रमित गर्भवती महिला की लाइन लिस्ट बनाकर उनके प्रसव संभावित तिथि दर्ज करने का निर्देश दिया गया. नवजात शिशु का ड्राई ब्लड स्पॉट टेस्ट समय पर कराने पर जोर दिया गया. यह भी निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों की एचआईवी जांच सुनिश्चित की जाए तथा नये संक्रमित मरीज को एआरटी से जोड़कर नियमित एआरवी दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाय. उन्होंने बताया कि इसके अलावा एचआईवी और यक्ष्मा की पारस्परिक जांच, परवरिश योजना एवं बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना से लाभार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया. दिसंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से इसके लिए जागरूकता अभियान तेज किया जायेगा. खासकर प्रवासी श्रमिकों, हाई रिस्क ग्रुप, गर्भवती महिला और किशोर-किशोरियों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे. मौके पर डीआइओ डॉ एके भारती, डीएस डॉ कुमार अमित, एचआईवी एड्स व ब्लड बैंक नोडल चिकित्सक डॉ श्रीनिवास शर्मा, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, जिला पर्यवेक्षक डॉ जेके लाल एवं लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन