ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन

लखीसराय जाने के दौरान वीरूपुर निवासी राम रतन झा बने काल का ग्रास, क्षत-विक्षत शव देख इलाके में मचा कोहराम

बड़हिया. किऊल-मोकामा रेल खंड के बड़हिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को एक हृदयविदारक रेल हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक की पहचान बड़हिया प्रखंड के वीरुपुर गांव निवासी राम रतन झा के रूप में की गयी है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे किसी जरूरी कार्य से लखीसराय जाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान बड़हिया स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा काफी भयावह था. ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, जिससे प्रथम दृष्टया पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रेल पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे व आवश्यक कार्रवाई शुरू की. काफी प्रयास के बाद मृतक के पास से मिले बैंक पासबुक समेंत अन्य कागजातों के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गयी. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिससे घर में कोहराम मच गया. रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है. वहीं, पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है, हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जायेगी. घटना के बाद से वीरुपुर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन