ePaper

साहित्यकार डॉ विजय विनीत विश्व साहित्य सम्मान से होंगे सम्मानित

Updated at : 14 May 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
साहित्यकार डॉ विजय विनीत विश्व साहित्य सम्मान से होंगे सम्मानित

साहित्यकार डॉ विजय विनीत विश्व साहित्य सम्मान से होंगे सम्मानित

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय विनीत निर्दलीय प्रकाशन भोपाल के विश्व साहित्य सम्मान सम्मानित होंगे. यह सम्मान आगामी सात जुलाई 2024 को गांधी भवन भोपाल में दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रकाशन अपने 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर आगामी सात जुलाई को आभासी अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान, राष्ट्रीय शिखर सम्मान और विश्व साहित्य सम्मान से साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों को सम्मानित कर रहा है. जिसकी घोषणा संस्थापक संपादक कैलाश श्रीवास्तव ””””आदमी””””, द्वारा की गयी है. विश्व साहित्य सम्मान की घोषित सूची में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर ग्राम वार्ड संख्या 26 निवासी डॉक्टर विजय विनीत का नाम भी शामिल है. जनता महाविद्यालय सूर्यगढ़ा के पूर्व हिन्दी-प्राध्यापक संप्रति संत मैरी इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा के हिन्दी प्राध्यापक डॉक्टर विजय विनीत के शोध आलेख पर यह सम्मान दिया गया है. विश्व साहित्य सम्मान के लिए चयनित किये जाने पर निर्दलीय प्रकाशन के संस्थापक संपादक कैलाश श्रीवास्तव आदमी, संपादक प्रिंस अभिषेक अज्ञानी और मुख्य संरक्षक पवन कुमार जैन के प्रति डॉ.विजय विनीत द्वारा आभार व्यक्त किया गया है. इधर, डॉक्टर विजय विनीत को विश्व साहित्य सम्मान दिये जाने की घोषणा पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह सिंह, संत मैरी इंग्लिश स्कूल की निर्देशक अलफोंसा देवरिया, प्राचार्य टीजो थॉमस, विद्यालय के संरक्षक विजय यादव, जनता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेंद्र राज, साहित्यकार प्रो. अंजनी आनंद, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार सुमन, अनुराग आनंद आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन