डीजे ऑपरेटर का बाइक के पुल से टकराने पर हुई थी मौत

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
डीजे ऑपरेटर का बाइक के पुल से टकराने पर हुई थी मौत

बीते शुक्रवार की देर रात खावा निवासी हगन महतो के लगभग 20 वर्षीय पुत्र डीजे ऑपरेटर सुनील कुमार बाइक से अवगिल-गरीबनगर सड़क पर आ रहे थे

विज्ञापन

मेदनीचौकी. बीते शुक्रवार की देर रात खावा निवासी हगन महतो के लगभग 20 वर्षीय पुत्र डीजे ऑपरेटर सुनील कुमार बाइक से अवगिल-गरीबनगर सड़क पर आ रहे थे. जानकारी के अनुसार साध बाबा स्थान के पास जब उसका बाइक पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया. जिससे बाइक सवार सुनील कुमार को अंदरूनी चोट लग गयी. बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सुनील अचेत अवस्था में हो गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि उसका दूसरा साथी उसको उठाकर डीजे गोदाम पहुंचा कर गोदाम में ही लेटा दिया. सुबह जब उसके मौत होने की खबर पुलिस को मिली, तब शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया. उन्होंने बताया कि अबतक मृतक के परिजनों के तरफ कोई आवेदन नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन