बच्चों के बीच विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, एक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बच्चों के बीच विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में आपसी कहा-सुनी को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट हुई. मारपीट मे इलाज के दौरान एक व्यक्ति के मौत होने की सूचना है. जिसकी पहचान नवाबगंज निवासी लक्षमण ढाड़ी के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रुप में की गयी. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया घायल को इलाज के लिए भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने मौत की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी था जिनका इलाज चल रहा है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एएसआइ मणिकांत ने बताया बच्चों के बीच उपजे विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. उधर, सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटि डॉक्टर हरदीप बगेरिया ने युवक की मौत की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










