महिला सशक्तिकरण के लिए किया संवाद

Updated:
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए किया संवाद

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार की अपराह्न महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सूर्यगढ़ा नवीन कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड में यह पहला महिला जन संवाद कार्यक्रम है. जिसमें देविका विलेज ऑर्गेनाइजेशन (भीओ) से जुड़े 13 स्वयं सहायता समूहों की जीविका दीदी के अलावा अन्य महिलाएं शामिल हुईं. 18 अप्रैल शुक्रवार से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. सूर्यगढ़ा प्रखंड के 183 भीओ में 56 दिनों के दौरान कार्यक्रम का आयोजन होना है. इसका उद्देश्य है कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से महिलाओं को अवगत कराना तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, महिलाएं अपने गांव या टोली की समस्याओं व आकांक्षाओं को चिन्हित कर अनके समाधान के संबंध में अपनी राय रखें. सामाजिक विकास से संबंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य रख सकें तथा प्रभावशाली समावेशी व सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं समुदायिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके. मौके पर एचएनएस मैनेजर रंजन कुमार, मैनेजर नन फार्म निशिकांत पटेल, जिला मैटोर मनीष कुमार भाटिया, टीम लीडर संतोष कुमार विमल, बुक कीपर दिनेश कुमार, सामुदायिक संयोजक रूपम देवी, कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन ललिता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन