राजपुर मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाने की उठी मांग

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Mar 2026 6:50 PM

विज्ञापन

राजपुर मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाने की उठी मांग

विज्ञापन

दूरी व संसाधनों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, बेटियों की शिक्षा पर सबसे ज्यादा असर

पीरीबाजार. शिक्षा के बिना समाज का विकास अधूरा है, लेकिन लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. पंचायत स्थित मध्य विद्यालय राजपुर को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आठवीं पास करने के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. बताया गया कि पंचायत के लहसोरवा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय तक पहुंचने के लिए घोघी, राजपुर व रामपुर के छात्र-छात्राओं को करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. यातायात के पर्याप्त साधन नहीं होने और लंबी दूरी के कारण सबसे ज्यादा असर बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है. सुरक्षा और सुविधा के अभाव में कई अभिभावक अपनी बेटियों को आठवीं के बाद स्कूल भेजने से हिचक रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट रही है. क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों व अभिभावकों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराकर विद्यालय के उत्क्रमित करने की मांग करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि राजपुर पंचायत की आबादी के अनुसार यहां एक उच्च विद्यालय का होना जरूरी है. विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण संभव है. गरीब व किसान परिवारों के बच्चों के लिए निजी वाहनों का खर्च उठाना मुश्किल है. ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं पिछड़ रही हैं. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राजपुर मध्य विद्यालय को जल्द हाई स्कूल का दर्जा दिया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन