बंशीपुर गांव में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Apr 2026 8:23 PM

विज्ञापन

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर पंचायत वार्ड नंबर सात में शुक्रवार को 29 वर्षीय विवाहिता खुशबू कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी

विज्ञापन

पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर पंचायत वार्ड नंबर सात में शुक्रवार को 29 वर्षीय विवाहिता खुशबू कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मामले में बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओजोन टोला के रहने वाले मृतका के पिता मोती साव के द्वारा मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 54/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें मृतका के ससुराल पक्ष के कुल नौ लोगों को नामजद किया गया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में बंशीपुर गांव के रहने वाले नंदकिशोर साव के पुत्र मृतकों के पति पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. बता दें कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को विवाहिता खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि घर के कमरे में फंदे से लटकता उसका शव मिला. मृतका का उसकी पति के साथ विवाद चल रहा था. 25 मार्च 2026 को पंचायत के बाद वह ससुराल आयी थी. मृतका के भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे पर चरित्रहीन होने का गलत लांछन लगाया गया. मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या की गयी. मृतका की तीन संतान हैं.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन